
अकेली मत जाना ओ राधे रानी
मेरे कन्हिया के घूंघर वाले बाल
उलझ मत जाना ओ राधे रानी
अकेली........
मेरे कन्हिया के मोटे मोटे नैन है
डूब मत जाना ओ राधे रानी
मेरे कन्हिया की मीठी मीठी बतीया
बहक मत जाना ओ राधे रानी
मेरे कन्हिया की भोली सुरतिया
खो मत जाना ओ राधे रानी
यमुना किनारे की उचि नीची सीढ़िया
फिसल मत जाना ओ राधे रानी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



