
अगर एक बार श्री राधे तेरा दीदार हो जाए
अगर एक बार श्री राधे,
तेरा दीदार हो जाए,
मुझे भी तेरे चरणों से,
श्री राधे प्यार हो जाए।।
करुणामई श्री राधे,
कृपा बरसाती हो,
दुखियों के दुख को हरती,
कष्ट मिटाती हो,
कृपा की एक नजर,
अब दास पर सरकार हो जाए,
ब्रजमंडल की रानी,
कान्हा की प्यारी हो,
धाम बरसाने की राधे,
भानु की दुलारी हो,
दरस दरबार का राधे,
अगर एक बार हो जाए,
सुनती हो सबकी राधे,
मेरी सुनोगी कब,
भरती हो झोली सबकी,
मेरी भरोगी की कब,
दया की एक नजर,
अब भक्तों पर सरकार हो जाए,
भंवर में पड़ी है नैया,
मिले ना किनारा,
पार लगाओ राधे,
तेरा ही सहारा,
दीन पर एक नजर,
अब लाडली सरकार हो जाए,
ललित सुमित है राधे,
दर के भिखारी,
ले लो शरण में राधे,
मेरी प्राण प्यारी,
करम इतना मेरी ममतामयी,
सरकार हो जाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

