
अगर जिंदगी का,
मजा चाहिए तो,
कपट के लगे इन,
कपाटो को खोलो,
सीताराम बोलो,
तर्ज – वो जब याद आए।
(राग – यमन कल्याण)
पैसा हो या न हो,
काम ऐसा करो,
सादगी में रहो,
कुकर्मो से डरो,
मिले रूखी सुखी,
प्रसादी लगा लो,
पलंग यदि मिले ना,
तो धरती पर सो लो,
तोरी काया ये माया है,
किस काम की,
करले तू इसलिए,
बंदगी राम की,
जिंदगी का कोई,
भरोसा नहीं है,
पहले अपने अंदर के,
मन को टटोलो,
झूठे जग के है,
रिश्ते नाते यहाँ,
बनके क्षणिक मुसाफिर,
भी आते यहाँ,
बड़े भाग्य से ये,
नर तन मिला है,
बहती ज्ञान गंगा में,
भजन हाथ धो लो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

