
अगर तुम वृन्दावन आओ श्री राधे की कृपा होगी
Agar Tum Vrindaavan Aao Shri Raadhe Ki Kripa Hogi lyrics
अगर तुम वृन्दावन आओ श्री राधे की कृपा होगी
मिलें राधारमण तुमको, श्री राधे की दया होगी
कभी आकार के चौखट पर जो तुम सर को झुकाओगे,
बहा कर प्रेम आंसु को नज़र उनसे मिलाओगे
सुकू मिल जाएगा तुमको वही तो शुभ घड़ी होगी
अगर तुम...
2 करें निसदिन रमण संग श्री श्यामा-श्याम कण कण में
लगे चरणों की रज माथे, बनेंगे काम एक छन में
जपोगे नाम राधे का सोई किस्मत जगी होगी
बड़ी सुकुमार हैं राधे फूलों सी महकती हैं
श्री राधाकृष्ण की जोड़ी चंदा सी चमकती है
‘प्रशांत’ अर्ज़ी है बस इतनी लगन तुमसे लगी होगी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

