
अगली बार लेंगे प्रभु खाटू में जनम
अगली बार लेंगे प्रभु,
खाटू में जनम,
आपकी कसम,
हर जनम गाएंगे हम,
आपके भजन,
तर्ज – करवटे बदलते रहे।
आपसे ना जाने कैसे,
दिल के जुड़े तार है,
एक पल भी आपके,
जीना हुआ दुश्वार है,
क्या बताए हद से ज्यादा,
आपसे हमे प्यार है,
प्यार ना होगा कभी भी,
आपसे ये कम,
दिल को क्या नैनो को भी,
समझाते सौ सौ बार है,
सपने में होगा उन्हें प्रभु,
आपका दीदार है,
तब कही वो बंद होने,
को होते तैयार है,
अब तो खुद के बस में नहीं,
अपना ही तन मन,
जन्मों जनम के करम से,
आप मिले श्याम हो,
एक जनम में भला कैसे,
पूरे अरमान हो,
इस कदर किस्मत हमारी,
हमपे मेहरबान हो,
हर जनम में आए ‘सोनू’,
आपकी शरण,
स्वर – राजू मेहरा जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
