
अति कभी ना करना प्यारे,
इति तेरी हो जायेगी,
बिन पंखो के पंछी जैसी,
गति तेरी हो जायेगी,
तर्ज – भला किसी का कर ना सको।
अति सुंदर थी सिता मईया,
जिसके कारण हरण हुआ,
अति घमंडी था वो रावण,
जिसके कारण मरण हुआ,
अति सदा वर्जित है बन्दे,
क्षति तेरी हो जाएगी,
अति वचन बोली पांचाली,
महाभारत का युद्ध हुआ,
अतिदान देकर के राजा,
बली भी बंधन युक्त हुआ,
अति विश्वास कभी ना करना,
मति तेरी फिर जायेगी,
अति बलशाली सेना लेकर,
कौरव चकना चूर हुए,
अति लालच वश जाने कितने,
सत कर्मो से दूर हुए,
अति के पीछे ‘हर्ष’ ना भागो,
अति अंत करवायेगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

