
अपना मालिक बाबा श्याम हमको दुनिया से क्या काम
अपना मालिक बाबा श्याम,
हमको दुनिया से क्या काम,
श्याम धणी के चरणों में है,
अपने चारों धाम,
खाटू में है श्याम धणी का,
मंदिर बड़ा ही भारी,
बैठा है दरबार लगाकर,
कलयुग का अवतारी,
जिसके दर्शन से भक्तो का,
हो जाता कल्याण,
श्याम धणी के होते हमपर,
विपदा कभी ना आवे,
इसके हाथ में सौंपके जीवन,
हम तो मौज उडाए,
अब तो ये खाटू वाला ही,
रखता अपना ध्यान,
बाबा के दरबार में ‘सोनू’,
जब से बने है चाकर,
संवर गई है किस्मत अपनी,
इसकी शरण में आकर,
देख हमारे ठाट बाट को,
दुनिया है हैरान,
स्वर – सौरभ मधुकर।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

