
अपनी शरण में लीजिये
अपनी शरण में लीजिये हमको भी श्याम प्यारे,
इतनी दया तो कीजिये हम भी तो है तुम्हारे,
अपनी शरण में लीजिये ......
ना जाने कितने तारे कितनो को तू संभाले,
कितनो की नैया प्यारे मझधार से निकाले,
मेरा तो है सब तेरा और हम है तेरे सहारे,
आधार मेरा तू ही कमजोरी है तू मेरी,
दिन रात इस लिए तो धरकार मुझको तेरी,
देनी है जान तुझसे धड़कन हो तुम हमारी,
ऐसा है तू खिलाडी जब तक मर्जी खेले,
तेरे पास ऐसे पासे जब चाहे बाजी लेले,
चलता तू चाल ऐसी जो जीते वो हारे,
है दोनों हाथ ऊचे और क्या कहु मैं स्वामी,
कहता पवन हवाले तेरे ये ज़िंदगानी,
अब श्याम हो चली है नैया लगा किनारे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
