
अम्बे मैया है शक्ति अपार तेरी अम्बे मैया,
सारी दुनिया गूंजे जयकार तेरी,
वो करिश्मे भी तूने दिखाये है माँ,
रंक को पल में राजा बनाये है माँ,
तेरी पूजा तो माँ देवताओ ने की,
तूने पापी भी भव से तराये है माँ,
सारी दुनिया गूंजे जय कार तेरी,
कुछ मेरी और भी माँ इशारा करो,
बेसहारा हु कुछ तो सहारा करो,
रोक लो दुःख के तुफानो को दूर ही,
मेरी किस्मत का जगमग सितारा करो,
लिए हसरत सुनील अब खड़ा द्वार पर,
आज तो कुछ माँ ऐसा चमत्कार कर,
जैसे नंदलाल जानू के दिन फिर गए,
वैसे भूले ना तुझको चरण उम्रभर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




