
अम्बेरानी मातुभवानी , सिहंवाहिनी जगकल्यानी,
जगमग सजी है नगरिया,आये हैं तोहरी दुवरिया,
माँ...आये हैं तोहरी दुवरिया,
हे महिषासुर मर्दिनी माता,जगमंगल हित शक्तिसुमाता,
सुख और वैभव की तू दाता, सकल जगत तेरे गुण गाता,
तुझसा कोई और न दूजा,नित हो तेरी घर-घर पूजा,
करती हो सिंह की सवरिया,आये हैं तोहरी दुवरिया ,
अम्बेरानी..........
जो भी खाली झोली लाता,दर से तेरे खाली न जाता,
भक्त तेरा करता जगराता,दर्शन कर सौभाग्य को पाता,
हम भी आये आस लगाए,तेरे ही गुणगान को गाये ,
कब लोगी हमरी खबरिया,आये हैं तोहरी दुअरिया ,
माँ....आये हैं तोहरी दुअरिया ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
