
खुशी सबको मिली भारी,
अवध में राम आये है,
प्रभु श्री राम आये है,
सिया के राम आये है,
अयोध्या सज रही सारी,
तर्ज – अवध में राम आये है।
जले है दीप घर घर में,
मना उत्सव जगत भर में,
मिले दिल बेरुखी हारी,
जगत के प्राणी जो सारे,
प्रभु श्री राम को प्यारे,
मगन है आज नर नारी,
चली गई दुख भरी रैना,
दर्श को प्यासे के नैना,
सुबह आई है उजियारी,
देवता फूल बरसाये,
पुजारी पूजा करवाये,
छवि ‘भूलन’ बड़ी प्यारी
गायक – हरीश मगन।
प्रेषक – दीपक शर्मा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

