
अर्ज मोरी सुन लो हे करतार
अर्ज मोरी सुन लो हे करतार सारे जग का पालनहार
तेरी महिमा अप्रमपार श्रृष्टि के आधार
सुन लो हे करतार
अर्ज मोरी सुन लो हे करतार.....
तेरे दर्श को तरसे नैना तुझबिन आये न मन को चैना,
किरपा करो करतार सुन लो हे करतार
तुम से सूरज चाँद सितारे तुमसे नदियाँ पर्वत धारे
तुमसे है संसार सुन लो हे करतार
चरण कमल पर बली बली जाऊ
पल पल सिमरु ध्यान लगाउ
हे जग के आधार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

