
अवतार मां काली का दुनिया में निराला है,
इस लाल चुनरिया में सूरज का उजाला है,
अवतार मां काली का....
नव रूप लिए मैया नवदुर्गा कहलाई,
नवजोत मेरी मैया इस जग में है छाई,
भक्तों के लिए तूने नौ रूप बनाया है,
महाकाल बने शिव जी महाकाली कहलाई,
शिव भैरव रूप बने मां भैरवी बन आई,
असुरों के लघु से मां भरा तूने प्याला है,
कहीं बनकर महागौरी कहीं बनकर महाकाली,
हर रूप में मां तुमने की सबकी रखवाली,
देवों ने किया तेरा श्रंगार निराला है,
जब सती हुई मैया तन शिवजी लटकाए,
किये टुकड़े विष्णु ने मंदिर वहां बन आए,
पूजी गई सब जग में तेरा रूप निराला है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
