
खुशी सबको मिली भारी
अवध में राम आये है
प्रभु श्री राम आये है , सिया के राम आये है ।
अयोध्या सज रही सारी
जले है दीप घर घर में , मना उत्सव जगत भर में
मिले दिल बेरुखी हारी
जगत के प्राणी जो सारे , प्रभु श्री राम को प्यारे
मगन है आज नर नारी
चली गई दुख भरी रैना ,
दर्श को प्यासे के नैना
सुबह आई है उजियारी
देवता फूल बरसाये , पुजारी पूजा करवाये
छवि भूलन बड़ी प्यारी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

