
आओ जी आओ एक बार भवानी,
मेरे घर में पधारो एक बार भवानी,
आओ आओ जी एक बार.......
करो किरपा जगदम्बे भवानी,
उचे पहाड़ो से आओ महारानी,
अपने भक्तो में करो उपकार भवानी,
बजरंगी को साथ में लाओ,
भेहरो जी को साथ लाओ,
आओ जी शेर पे सवार भवानी,
लाल चुनरिया ओडके आना,
अपने भक्त को भूल ना जाना,
मेरे भी घर फेरा पाओ भवानी,
एक नजर माँ हमपे करदो,
अपनी दया से झोली भरदो,
खोलो दया के भंगार भवानी,
तेरे बिन माँ कौन हमारा,
बाह पकडलो देदो सहारा,
सच्चा है तेरा दरबार भवानी,
आज रखा तेरा जगराता,
आज गिरी तुझे भजन सुनाता,
मेरा भी करदो बेडा पार भवानी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

