
आओ चलें मईया जी के द्वारे,
जय माता दी',बोल जयकारे,
बोल जयकारे,सब बोल जयकारे,
मईया भव से पार उतारे,
आओ चलें..........
अम्बर धरती पर्वत सागर,
तुमसे ही मईया,होत उजागर,
होवे ,तुमसे ही सांझ सकारे,
माँ जगदम्बे दुर्गा काली,
सृष्टि की करती रखवाली,
नाचैं, सूरज चाँद सितारे,
माँगहु सत्य असीस तुम्हारी,
पूजहु मन कामना हमारी,
मईया, तुमबिन कोउ न हमारे,
जय माता दी, जय माता दी,
जय माता दी-----------------
आभार: ज्योति नारायण पाठक
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



