
आओ सब महिमा गाये मिल के हनुमान की
आओ सब महिमा गाये,
मिल के हनुमान की,
दुनिया दीवानी हो गई,
सालासर धाम की,
तर्ज – छुरिया चल जाए।
राम नाम का बड़ा व्यापारी,
सेठों का है सेठ,
जब चाहे ये मौज बना दे,
कष्टों को दे मेट,
करता ना लेट इनपे,
किरपा है राम की,
आठों पहर चौबीसो घंटे,
राम नाम गुण गाता,
सारे काम करे आसान है,
राम से सीधा नाता,
ह्रदय में राम समाए,
संग माता जानकी,
इनकी मेहर का किसे पता है,
कब किस पर हो जाए,
इसी आस विश्वास पे दुनिया,
तेरे दर पे आए,
बाबा ने बदली किस्मत,
देखो ‘बलराम’ की,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

