
आजादी दिवस है आया,
हर घर पे तिरंगा लहराया,
भारत वासी हर्षाया,
हर दिल में यह दिन भाया,
आओ आओ सब मिल,
बोलो जय जय हिन्द,
मेरे देशवासियों,
शहीदों को नमन करो,
भारत को चमन करो,
तर्ज – तू जब जब मुझको पुकारे।
आजाद भगत सिंह राजगुरु,
वीरों को प्रणाम करो,
जल थल वायुु सेना का,
सच्चे मन गुणगान करो,
यह है आन हमारी,
यह है शान हमारी,
वन्दे मातरम् सब बोलो,
जन गण मन का गान करो,
विदेशी वस्तुओं रो,
अब थे बहिष्कार करो,
विदेशी भगावो,
स्वदेशी अपनाओ,
भारत देश को फिर से अब,
विश्वगुरु बनाना है,
हम सब भारत वासी को,
एक ओर अनेक रहना है,
दुश्मन को झुकावो,
सदा शिश उठावो,
‘लखन चौधरी’ गर्व करे,
अपने हिन्दुस्तान पे,
‘सुनीता स्वामी’ गावे है,
गीत राष्ट्र के नाम पे,
अब सब मिल गाओ,
आगे बढते जाओ,
लेखक – लखन चौधरी जी।
गायक – सुनीता जी स्वामी।
प्रेषक – मनीष सीरवी।
(रायपुर जिला पाली राजस्थान)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
