
बोल बम बोल बम बोल बम बोल बम........
ॐ नमः शिवाय
अगड़ बम बम बम लहरी
लहर लहर बम बम लहरी
आज ख़ुशी का दिन आया है,
भोले की शादी का न्योता आया है,
बम भोले,
जय भोले
मन मेरा पागल फूला ना समाया है,
देखो जी देखो मुझे भोले ने बुलाया है,
बम भोले बम भोले भोले,
ब्रह्मा भी विष्णु भी आयेंगे इसमे,
नारद भी वीणा बजायेंगे इसमे.....-2
नंदी भी ठुमके लगायेंगे इसमे,
सज धज के हम भी जायेंगे इसमे,
मेरा भी सोया ओ...
मेरा भी सोया नसीबा जगाया है,
भूतों को प्रेतों को साथी बना कर,
बारात पहुंचेगी गौरी के घर पर,
गूँजेंगे बम बम से ये धरती अम्बर,
आनंद बरसेगा शिव का निरंतर,
ऐसा ही कुछ हाँ जी ओ....
ऐसा ही कुछ हाँ जी सुनने में आया है,
भक्ति की गंगा में डुबकी लगा लूँ,
शिव नाम की धूनी मन में जगा लूँ,
खुद को गवा करके भोले को पा लूँ,
चिंता के बदले में मस्ती कमा लूँ,
मौका सुनहरी ओ....
मौका सुनहरी मुक़द्दर से आया है,
भोले की माया समझ में ना आये,
कैसे है उसने ये स्वांग रचाए.....-2
भांग धतूरे के बोरे मंगाए,
सबके लिए कुछ ना कुछ है उपाय,
भोले ने जो भी दिया ओ....
भोले ने जो भी दिया, मैंने वो पाया है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
