
आज भिगो दे हमको बाबा
आज भिगो दे हमको बाबा भक्ति की रस धार में,
बाबा तेरे प्यार में नाचे गे दरबार में,
दुनिया ने जो ठुकराया वो तेरी शरण में आया,
सच्चा साथी बना श्याम तो मंजिल पे पहुंचाया,
देव दयालु नहीं तुम सा कोई भी संसार में,
तेरी सेवा करते करते बीते जीवन सारा,
जब जब ढोली जीवन नैया पकड़ा हाथ हमारा,
एक इशारा करदे बाबा नाव पड़ी मझदार में,
तेरा दर्शन जिसको मिलता उसके तो क्या कहने,
नैन नैन से मिले तो नरसी लगते आंसू बहने,
तेरी सूरत दिखती हमको इन अशवनो की धार में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

