
आज मेरी आ सकती है फिर कल को तेरी बारी है
Eham Kare Kis Baat Ka Koi Maut Se Kis Ki Yaari Hai lyrics
एहम करे किस बात का कोई मौत से किस की यारी है,
आज मेरी आ सकती है फिर कल को तेरी बारी है,
धन दोलत का एहम क्या करना साथ नही वो जायेगी
कफन मिले बना जेब की वो भी यही रह जायेगी,
अंत समय तेरे काम न आये छुटे दुनिया सारी है,
बल भुधि का एहम का क्या करना वो भी धरी रह जाएगी
बुरा समय जब भी आएगा वो काम ना आएगी,
घेरे किस्मत सभी और से दिखती बड़ी लाचारी है,
यश अपयश बस तेरी पूजा सदा ही रखना इसका ध्यान,
जैसा मान देगा तू सब को वैसा ही होगा समान,
कर्म ही देते न्याय सभी को जो जिसका अधिकारी है,
एक काम बस इतना करना हरी से लोह लगा लेना,
हरी के नाम का दीप जला कर हरी का ध्यान लगा लेना,
तनु गाता नाम प्रभु का नाम की महिमा बाहरी है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




