
आज मेरे बाबा को,
किसने सजा दिया,
सोणे से मुखड़े पे,
टिका लगा दिया,
सांवरी सूरत मन को लुभाए,
मंद मंद होंठो से मुस्काए,
नैनो से सांवरे ने जादू चला दिया,
गेंदा गुलाब चम्पा चमेली,
रजनीगंधा की छटा अलबेली,
इत्र की खुशबु ने सबको महका दिया,
तेरा वंदन तुझे अभिनन्दन,
जन्म जनम तक टूटे ना बंधन,
तेरी शरण में आके सबकुछ भुला दिया,
तुझको देखूं वारि वारि जाऊं,
नजर उतारूं तुमको मनाऊं,
आँखों में काजल सुरमा लगा दिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
