
आज शक्ति लगी है लखन को
आज शक्ति लगी है लखन को,
वैध तुझको बुलाना पड़ेगा,
मेरे प्राणों से बढ़कर है लक्ष्मण,
प्राण उनका बचाना पड़ेगा,
ओ पवन के ललन तुम ही जाओ,
रघुबंशी की लाज बचाओ,
मेरा लक्ष्मण अगर न बचा तो,
प्यारी सीता गवानी पड़ेगी,
सुनते ही हनुमत पल में सिधारे,
वैध के संग में घर भी ले आये,
वैध बतलाये संजीवन लाओ,
भोर से पहले लाना पड़ेगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

