Skip to content

आज है शरद्‌ पूनम की रात

Aaj Hai Sharad Puunam Ki Raat lyrics

20
॥ श्री ॥

आज है शरद्‌ पूनम की रात,

इक इक गोपी,इक इक कान्हां, खूब बनी महारास।।

पद नूपुर कटि पीत पीताम्बर, मोर मुकुट उर माला।

कालिन्दी तट नटवर नागर, आ पहुंचे नंद लाला।।

ठुमक ठुमक कर चले कन्हैया, मन्द मन्द मुस्कात - आज है...

गोलोक की स्वामिनी राधा, ठाकुर रास बिहारी।

प्रक्टे रास मंडल में दोनों, प्रेम पुंज अवतारी॥

शरद्‌ पूनम में महारास की, हुई शुभ शुरुआत - आज है...

मृगनयनी गजगामिनी राधा, वृंदावन की रानी।

महारास में चली स्वामिनी, ठाकुर की ठकुरानी॥

झनक झनक कर बजे पायलिया, कामरिया बल खात - आज है...

धर अधरन पर भनमोहन ने, मुरली मधुर बजाई।

निकल पड़ी घर से ब्रजवासिन, तन की सुधि बिसराई।।

लयलीन स्वर तान में उलझी, चली तान के साथ - आज है...

खिले कमल दल, खिली चांदनी, महक उठी पुरवाई।

डार डार फल फूल पात संग, नाच उठी खुदाई।।

भई भीड़ कालिन्दी तट पर, थिरकन लागे साज़ - आज है...

ठहर गया जल कालिन्दी का, बहने लगा रस सागर।

मिले परस्पर प्रिया प्रियतम, नागरी अरू नटनागर।।

रुक गया नभ में नभ चंदा, भई छः मासी रात - आज है...

महारास के जिस महारस को, सुरलोचन भी तरसे।

वही ब्रजरस,ब्रज-गोपिन पर, छम छम करके बरसे।।

बन गोपी कैलाशपति भी, नाच उठे उस रात - आज है...

लगी गूंजनें चहुं ओर धुन, जै जै श्यामा,जै जै श्याम।

लगे बोलने गीत ‘मधुप’ के, जै जै श्री वृंदावन धाम।।

निरख निरख नहीं थके ‘मधुप’ मन, बार बार ललचात - आज है...

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

आज है शरद्‌ पूनम की रात is a bhajan dedicated to Krishna Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "Aaj hai sharad‌ puunam kii raat,", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari), Hinglish (Roman transliteration), English translation. Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all