
आपका शुक्रिया आपका ये करम,
आपका शुक्रिया आपका ये करम,
मुझे सबसे हसी सिलसिला मिल गया,
ना थी जो बात मेरी की पाउ तुझे,
मिल गए आप तो ये जहाँ मिल गया,
सारे संसार की ऊंची सरकार है,
हर घडी आपकी हम को दरकार है,
अब किसी की जरूरत नहीं है हमें,
जब हमें आप का आसरा मिल गया,
डर नहीं है मुझे साथ सरकार है,
डाल दी मैंने कश्ती हो मझधार में,
काँप जायेगा तूफ़ाई ये देख कर,
मुझे सबसे बड़ा रहनुमा मिल गया,
दूर दिल से सभी मेरी उल्जन मिली,
जबसे किरपा कन्हैया की होने लगी,
श्याम की जब निगाहे कर्म हो गई,
रसिक मंजिल का मुझको पता मिल गया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




