
आपके श्री चरणों में उमर कट जाए ये सारी
आपके श्री चरणों में,
उमर कट जाए ये सारी,
जिधर भी देखूँ दीखे,
युगल छवि श्याम तिहारी,
तर्ज – थोड़ा सा प्यार हुआ है।
श्याम तुम स्वामी मेरे,
स्वामिनी राधे रानी,
युगल चरणों को निहारत,
कटे मेरी जिंदगानी,
मैं तो बस चाकर तेरा,
चाकरी लागे प्यारी,
पाव मे बाँध घुंघरू,
हाथ करताल लिया है,
नयन मे छवि बसाके,
तुम्हे ही याद किया है,
नाचू कीर्तन मे तेरे,
नाचे ज्यूँ मीरा प्यारी,
बताओ कबहुँ मिलोगे,
हम से ए गिरवर धारी,
हम तेरे दर्श दीवाने,
दरश दे दो गिरधारी
बिता देंगे हम जीवन,
लेके एक आस तुम्हारी,
दूर अब तुमसे रहना,
नही मंजूर है मुझको,
पास तुम्हे आना पड़ेगा,
सुनो आई प्यारे तुमको,
‘नंदू’ दिलदार दिलो पे,
लगी बस छाप तुम्हारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



