
आया ग्यारस का दिन मतवाला आज खाटू को चलिए
आया ग्यारस का दिन मतवाला,
आज खाटू को चलिए।
दोहा – जब हार के जग के लोगों से,
पहुंचा खाटू दरबार,
ग्यारस का दिन था श्याम का,
बैठा था लखदातार।
वहाँ बैठा सभी का रखवाला,
चर्चा जमाने में है श्याम सरकार का,
सबको वही है देने वाला,
कहते हैं सारे लखदातारी,
भर देगा पल में झोलियाँ हमारी,
हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,
हर मुश्किलों में मैंने तुमको पुकारा,
सबसे निराला है दरबार श्याम का,
दुनिया में बाजे डंका उसके ही नाम का,
चौखट पे उसके सर को झुकायेंगे,
मन की मुरादें ‘सोनू नितीश’ भी पाएंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



