
आया दिन है मंगलवार,
ये है महावीर का वार,
आओ कर लो रे पूजा,
मिटेंगे सारे गम,
तर्ज – लेके पहला पहला प्यार।
अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता,
दिन दुखी के भाग्य विधाता,
बाबा शिव शंकर अवतार,
देते सबके काज सवार,
हनुमत प्यारे राम दुलारे,
लखन लाल के प्राण उबारे,
ये है राम के आज्ञाकार,
खुशियां देवे अपरम्पार,
द्वार पे जो भी आए सवाली,
जाता नहीं है कोई भी खाली,
दुर्गम काज बनावनहार,
कर लो विनती बारम्बार,
शंकर सुवन केसरी नंदन,
सुर नर इनका करते वंदन,
करते सबका बेड़ा पार,
बाबा जीवन के आधार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

