
आये बाबा श्याम शरण
आये बाबा श्याम शरण में तुम्हारी.
देखो इस और खबर लो हमारी,
कोई भल हीन दीन हाथ जो पसारे,
सौंप देता उसे सुख दुनिया के सारे,
खाली नहीं लौटा तेरे दर का भिखारी,
बदली है कितनी ही फूटी तकदीरे,
तोड़ डाली दुःख ने जो बाँधी जंजीरे,
तेरे उपकारों पे जाओ बलिहारी,
भगतो को कभी दुःख पाने नहीं देता,
आन बाण शान कभी जाने नहीं देता,
इतना भरोसा हमे तेरा है मुरारी,
बड़ा सुख चैन मिले तेरे दर्शन से,
अवगुण सारे ही निकल गए मन से,
गजे सिंह श्याम शवि ऐसी हितकारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
