
आये है माँ के नवराते,
घर घर ज्योत जली मैया की,
गली गली में जगराते,
आये है माँ के नौराते,
यही वो दिन धरती पे माँ आती,
यही वो दिन घर घर में माँ जाती,
लेती खबरिया उन भक्तो की,
जो मैया के गुण गाते,
मैया जी संग अपने खजाना लाती,
मैया जी दिल खोल के खूब लुटाती,
भर देती है सबकी तिजोरी,
गल्ले सबके भर जाते,
यही वो दिन कन्या रूप बनाती,
यही वो दिन हलवा पूड़ी खाती,
बड़े नसीबों वाले है जो,
कन्या पूजन करवाते,
मैया जी नौ दिन का मेला रचाती,
की सारे भक्तो को अपना बनाती,
‘श्याम’ कहे जब होती विदाई,
भक्तो के दिल भर आते,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




