
आला रे आला गणपती आला,
दयालु कृपालु बड़े दिल वाला,
ले आओ लड्डू और फूल माला.....
घरघर आज खुशिया है छाई,
गणपती की मूरत घर मे जो आई,
मिलजुलकर लोग दे रहे बधाई,
सारा जहा गणपती को पूजे,
चाहे हो मुबई या पटियाला,
कोई जल चढ़ाते तो कोई मेवा,
हर कोई गणपती करता है सेवा,
गुज रहा है जय जय जय देवा,
गणपती बप्पा जय देवा जय देवा,
आया है सबको सुख देने वाला,
सबका विध्न हरने वाला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




