
आओ मैया के स्वागत में मिल के भजाओ ताली,
आ गई मइयां शेरावाली,आई रे आई मइयां शेरावाली,
खुद भक्तो से मिलने आती मइयां मेरी निराली,
आई रे आई मइयां शेरावाली,
अंत नही है समता का माँ है समंदर ममता का,
एक बूंद जो पा जाये वो लाखो में भाग्य शाली,
आ गी मइयां शेरावाली आई रे आई मइयां शेरावाली,
ढोल नगाड़े भजते रहे जयकारे भी लगते रहे,
दुनिया के सब वो सुख पाया जिसने किरपा है पाई,
भक्ति व्यर्थ न जायेगी सबकी बारी आएगी,
जे दी विविके कहे न किसी की झोली रहे गी खाली,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

