
आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए
परदे में बैठे बैठे यूँ ना मुस्कुराइए,
आ गए तेरे दीवाने ज़रा पर्दा हटाइए ।
पर्दा तेरा हमे नहीं मंजूर सांवरे,
बैठा है छुप के दीवानो से क्यों दूर सांवरे ।
मैं भी तो आया दो कदम, ज़रा तुम भी बढ़ाइए,
हम चाहने वाले हैं तेरे, हमे है तुमसे मोहोबत,
कर दो करम ज़रा दिखा दो, अब सांवरी सूरत ।
प्यासी निगाहे दीद की, जरा नजरे मिलाइए,
तेरी इक झलक को प्यारे मेरा अब दिल बेकरार है,
दीदार की तमन्ना मुझे अब तेरा इंतजार यही ।
रह रह के हमे इस तरह, यूँ न सताइए,
तू ही जिंदगी है बंदगी, तू ही आरजू हमारी,
अरमान मेरे दिल का करो पूरा बांके बिहारी ।
‘चित्र विचत्र’ को अपने प्रेम का पागल बनाइये ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


