
आ जाओ भोले बाबा मेरे हिंदुस्तान में,
तेरा डम डम डमरू बाजेगा सारे जहान में.....
भोले तुम्हारे शीश पर चंदा विराजे हैं,
चंदा चमका दो बाबा, खुले आसमान में,
आ जाओ भोले बाबा......
भोले जटाओं में तेरी गंगा बिराजे है,
गंगा बहा दो बाबा, भारत महान में,
भोले तुम्हारे कंठ में सर्पों की माला है,
नागो को तुम लहरा दो, गंदी जुबान में,
भोले तुम्हारे हाथ में डमरू बिराजे है,
डमरु बजा दो बाबा, गीतों की तान में,
बोले तुम्हारे तन पर मृगछाला सोहे हैं,
मृगछाला हमको दे दो, शिवनाथ दान में,
भोले तुम्हारे चरणों में नंदी विराजे है,
अब आओ बैठ जाओ अपने स्थान में,
गीतकार और गायक -राजेंद्र प्रसाद सोनी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

