
इक दिन तो आएगा, मेरा खाटूवाला
यहीं सोच मैंने, खुद को संभाला,इक दिन तो आएगा, मेरा खाटूवाला ।। टेर ।।
तर्ज – तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा ।
समझता है सारे, जज्बात मेरे, वो सब जानता है, हालात मेरे,अंधेरे से जीवन में, करेगा उजाला ...
. इक दिन ।। १ ।।
भले देर से ही, तरस खायेगा वो, भला हूँ बुरा हूँ, अपनायेगा वो,खोलेगा मेरी, किस्मत का ताला ...
. इक दिन ।। २ ।।
पिता का हृदय है, पसीजेगा प्यारे, नहीं देख पायेगा, वो आंसू हमारे,‘सचिन’ संकटो को, उसने ही टाला ...
. इक दिन ।। ३ ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


