
इक पल तेरे दर्शन खातिर मैं खाटू आऊं
इक पल तेरे दर्शन खातिर,
मैं खाटू आऊं,
रींगस से निशान लिए मैं,
भजन तेरे गाऊं,
गाते गाते भजन तुम्हारे,
तोरण द्वार पे आया,
तोरण द्वार को छूते ही,
विश्वास मुझे ये आया,
तू मुझको बुलाएगा,
तू गले से लगाएगा।।
तर्ज – उड़ जा काले कावा।
बाबा तुझसे मिलने को ये,
दिल तरसता है,
बाहर खुश रहता है अंदर,
दिल ये रोता है,
याद करूँ तुझे सच्चे मन से,
फिर तू क्यों ना आता,
खाटू की यादों में खोकर,
खुद को मैं समझाता,
रोते हैं दिल ही दिल में,
तुझे याद करते हैं
बाबा कैसे बताऊँ कितना,
प्यार करते हैं,
चेहरे को मेरे पढ़ ले बाबा,
तुझको सब दिखता है,
चेहरे में भी बाबा ये,
विश्वास झलकता है,
जय श्री श्याम कहते ही मेरे,
सब हैं काम बने,
श्याम नाम के इस मन्त्र से,
संकट सारे कटे,
जीवन के हर पथ पे बाबा,
तेरा नाम ही लूँगा,
‘श्याम शुभम’ के भजनो से भी,
तुझको यही कहूंगा,
ये जो हल्का हल्का सुरूर है,
सब तेरी नज़र का कसूर है,
मुझे तेरा दीवाना बना दिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



