
इतना प्यार करेगा कौन,
माँ करती है जितना।
पलकों की छाया में पाले,
जान अदा कर जान संभाले।
इतना ध्यान धरेगा कौन,
माँ धरती जितना॥
और तो सब मतलब के बन्दे,
ललचाई नीयत में अंधे।
दुःख में दर्द हरेगा कौन,
माँ हरती जितना॥
दूर देश जब कोई जाए,
सब चाहे कुछ ले कर आए।
माँ यह कहे कुछ लाए ना लाए,
लाल मेरा वापिस आ जाए।
हर दम याद करेगा कौन,
माँ करती जितना॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

