
इतनी कृपा सांवरे
इतना दिया मेरे श्याम ने,
जितनी मेरी ओकात नहीं,
ये तो करम है मुझ पर,
वरना मुझ में कुछ ऐसी बात नहीं……..
इतनी कृपा साँवरे बनाये रखना,
और मरते दम तक सेवा में, लगाये रखना,
इतनी कृपा......
तू मेरा मैं तेरा बाबा तू राज़ी मैं राजी,
तेरे नाम पे लिख दी मैंने इस जीवन की बाजी,
लाज़ तुम्हारे हाथ है, बचाए रखना,
तेरे प्रेमियों में मन लगता और कहीं ना लागे,
तेरे द्वार के आगे बाबा, सब फीका सा लागे,
भजनों की इस भूख को जगाये रखना,
हाथ जोड़ कर करूँ प्रार्थना मुझको भूल ना जाना,
तेरे दर पर लगा रहे बस मेरा आना जाना,
दिन पे दिन ये सिलसिला चलाए रखना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
