
इस होली पे हमारे घर श्याम आएंगे
इस होली पे , हमारे घर , श्याम आएंगे , श्याम आएंगे ,
ओ इस होली पे , हमारे घर , श्याम आएंगे , श्याम आएंगे ,
ओ श्याम आएंगे तो रंग लगाऊंगी ,
श्याम आएंगे तो रंग लगाऊंगी ,
उनको रंगो से होली खिलाऊंगी ,
ओ प्यारे प्यारे रंगो से श्याम रंग जाएंगे , श्याम आएंगे ,
ओ श्याम आएंगे तो माखन खिलाऊंगी ,
श्याम आएंगे तो माखन खिलाऊंगी ,
उनको मिश्री का भोग लगाऊंगी ,
ओ मीठी मीठी मिश्री और माखन खाएंगे , श्याम आएंगे ,
ओ श्याम आएंगे तो झूला झुलाऊंगी ,
श्याम आएंगे तो झूला झुलाऊंगी ,
उनके चरणों में सिर को झुकाऊंगी
ओ उनके चरण कमल मुझे मिल जाएंगे, श्याम आएंगे ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


