
( हिंदुस्तान में पैदा हो के,
जो श्री राम का नहीं,
मेरी नजर में वो इंसान,
किसी काम का नहीं। )
ईंट ईंट पे जय श्री राम,
का नाम लिखाएंगे,
होगा.. मंदिर का निर्माण,
आलीशान बनाएंगे।।
कार सेवकों की ना खाली,
जाएगी कुर्बानी,
राम नाम पे जान वार गए,
सच्चे हिंदुस्तानी,
उन्ही शहीदों के सपनों को,
पंख लगाएंगे,
दुनिया भर में गूंजेगा अब,
जय श्री राम का नारा,
बच्चा बच्चा बोल उठेगा,
ये संकल्प हमारा,
मंदिर की चोटी पे हम,
भगवा लहराएंगे,
उठो राम के प्यारो जागो,
चलो अवध की ओर,
जय श्री राम के नारों का,
दुनिया में कर दो शोर,
रामराज की वही अयोध्या,
वापस लाएंगे,
अटल फैसला लिया है ‘नरसी’,
कर लो अब तैयारी,
5 अगस्त को नींव रखेंगे,
मिलकर भगवाधारी,
जगमग होगी राम की नगरी,
दीप जलाएंगे,
ईट ईट पे जय श्री राम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
