
उजड़ी बगिया महका दो,
मन की चिड़िया चहका दो,
चरणों में ज़रा जगह दो,
दिल से श्याम लगा दो,
हारे के सहारे,
ओ हारी बाज़ी जिता दो,
हुकुम बजाऊंगा,
दर ना छोड़ जाऊँगा,
आठों याम चाकरी मैं,
श्याम नाम गाऊंगा,
आया दरबार नया,
नौकर लिखा दो,
महके दरबार तेरा,
खुशबू मैं बन जाऊं,
क्या क्या जतन करूँ,
दास तेरा हो जाऊं,
बागबा मेरी बगिया को,
अपना बना लो,
नसीबा संवारा बिगड़ा,
लाखो को तार दिया,
मोरछड़ी का झाड़ा,
भगतों पे वार दिया,
आया ‘सुरेश’ दर पे,
हाथ बढ़ा दो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


