
उद्धार करो भगवान तुम्हरी शरण पड़े
उद्धार करो भगवान,
तुम्हरी शरण पड़े।
चौपाई – सियाराम मय सब जग जानी,
करहुं प्रणाम जोरि जुग पानी।
जपहि नाम जन आरत भारी,
मिटहि को संकट होही सुखारी।
नाम लेत भव सिंधु सुखाहीं,
करहु विचार सुजन मन माहि।
शरण पड़े शरण पड़े,
भव पार करो भगवान,
कैसे तेरा नाम धियाये,
कैसे तुम्हरी लगन लगाये,
हृदय जगा दो ज्ञान,
पंथ मतो की सुन सुन बातें,
द्वार तेरे तक पहुंच ना पाते,
भटके बीच जहान,
तू ही श्यामल कृष्ण मुरारी,
राम तू ही गणपति त्रिपुरारी,
तुम्ही बने हनुमान,
ऐसी अंतरज्योति जगाना,
हम दीनों को शरण लगाना,
हे प्रभु दया निधान,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

