
ऊँचा भवन निराला गले तेरे में सुन्दर माला,
कौन है अपना कोण पराया कर दो हम पर अपना साया,
दिल के तार कहे बार बार गहरा नाता माँ तेरे संग है,
सुलधारणी और चामुंडा मईया आपके कितने रंग है,
मईया आपके कितने रंग है,
मुझको माँ तूँ गले लगा ले गाता हूँ बस तेरा तराना,
गोद में अपनी मुझे सुला ले कँहा मिले ममता का सागर,
काल रात्री कल्याणी हो रहता मुख पे नाम उजागर,
रहता मुख पे नाम उजागर,
मेरे अँधेरे का उजियारा हो गई तुम से बहोत मोह माया,
तेरे भवन पे आ के भवानी दिल मेरा हर्षया है,
श्री पे कर दो दया आपकी दुनिया ने बहकाया है,
में हूँ बालक तूँ माँ मेरी नाम तेरा सांसो में समाया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

