
एक का मतलब एक राम है,
दो से दुनियादारी,
तीन से तीनो लोक चलत है,
राम की महिमा न्यारी,
चार से चारो धाम,
पांच से पांचो तत्व बलधारी,
छः से छाव धुप,
सात से साधू संगत सारी,
सत्संगी वचनों को सुनकर,
मन होता सुखहारी,
आठ से आठों याम है पूजा,
नौ से शुभ नवराते,
दस से दसो दिशाएं राम की,
और झूठी सब बातें,
राम शरण में एक दिन सबको,
जाना बारी बारी,
ग्यारह की गिनती से गंगा,
शिव के शीश विराजी,
बारह से ब्रम्हा और विष्णु,
हो जाते है राजी,
भागीरथ के जैसा धर्मी,
बनके देख पुजारी,
कभी ना साथ निभाए तेरी,
मोह माया की गिनती,
बन जाएगा काज बैरागी,
कर ले प्रभु से विनती,
सबके ही भंडार भरे वो,
सबका है भंडारी,
गायक – सत्या अधिकारी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
