
ऐसा दीनबन्धु दातार, नाथ मेरा श्याम मुरारी है
Aisa Diinabandhu Daataar Naath Mera Shyaam Muraari Hai Ha lyrics
ऐसा दीनबन्धु दातार, नाथ मेरा श्याम मुरारी है,हा
ऽ श्याम मुरारी है, नाथ मेरा कृष्ण मुरारी है ।। टेर ।।
तर्ज – रसिया ।
करुणा सागर भव दुःखहर्ता, मायापति जग पालन करता,दुष्ट जनों के, हैं संहर्ता,निज भक्तों के हित बनते, गोवर्धन धारी है ।। १ ।।
प्रेम गीत का, परम उपासक, घट-घट में, रहता है व्यापक,सूर्य चन्द्रमा, का ये प्रकाशक,सारी सृष्टि के है ये रक्षक, लीलाधारी है ।।
२ ।।
सुर नर मुनी जन ध्यान लगावे, शिव सनकादिक पार न पावे,रात दिवस इसका गुण गावे,‘सांवर’ दास चरण का सेवक, जाये बलिहारी है ।।
३ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




