
ऐसा बना दे मुझे श्याम दीवाना
बनके दीवाना गाऊं तेरा ही तराना
सांवरिया सेवा में हमको लगाना
ऐसा बना दे ..................
जबसे कन्हैया तुमसे आँख हुई चार हैं
मेरे जीवन में छै अजब बहार है
भटक रहा था जग में अब मैं जाना
सांवली सलोनी सूरत मन को लुभाई
ऐसी मन भाई दिल में प्रीत जगाई
प्रीत हमारी श्याम अब तो निभाना
लिख दी है तेरे नाम ये ज़िंदगानी
मुझे अपना ले तेरी होगी मेहरबानी
चरणों की सेवा में अब मुझको लगाना
जो भी कहोगे सारे हुकुम बजायेंगे
श्याम चरण तज अब नहीं जायेंगे
नंदू लुटादे बाबा दया का खज़ाना
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
