
ऐसा हमारा वृन्दावन
राधा राधा नाम का, बरसे जहाँ घन,
ऐसा हमारा वृन्दावन, ऐसा हमारा वृंदावन ।
वृंदावन हमारा वृंदावन, वृंदावन हमारा वृंदावन।।
डाल डाल भी बोले राधे, पात पात भी बोले राधे,
बंसीवट भी बोले राधे, चीरघाट भी बोले राधे ।
राधा राधा नाम स्वयं रटते मोहन, ऐसा हमारा वृंदावन,
सेवाकुंज में राधे राधे, श्री निधिवन में राधे राधे,
वनविहार में राधे राधे, वनकिशोर में राधे राधे ।
राधा राधा नाम अनमोल रतन, ऐसा हमारा वृंदावन,
रसिक बिहारी में राधे राधे, गौरीलाल में राधे राधे,
मोहनीबिहारी में राधे राधे, चतुरबिहारी में राधे राधे ।
राधा राधा नाम हरिदासों का जीवन, ऐसा हमारा वृंदावन,
रसिकन की वाणी में राधे, भक्तों के ह्रदय में राधे,
संतो की कुटिया में राधे, ‘चित्र विचित्र’ की प्राण आराधे ।
राधा राधा नाम का चढ़ा है पागलपन, ऐसा हमारा वृंदावन,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
