
ऐसी कृपा करो भगवान्
हर पल रहे तुम्हारे ध्यान
करे तुम्हारा ही गुण गान
ऐसा दे दो दृण विशवास
आपको समझे अपने पास
चाहे सुबह हो या श्याम
सुख में आपको भूल न जाये
दुःख आने पर न घबराये
सुख में दुःख में
रहे सामान
करे जगत के सारे धंधे
पर धंधो में पड़े न फंदे
जीवन होवे कमल सामान
हर दम रहे तुम्हारा ध्यान
हर एक से हमे करे भलाई
किसी के साथ में करे न बुराई
ऐसे नेक बने इंसान
गुण अपनाये अवगुन छोड़े
झूठ कपट से नाता तोड़े
नमर बने तज के अभिमान
हे जगदीश्वर अन्तर्यामी
हम सेवक तुम हो स्वामी
मांग रहे तुमसे वरदान
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
