
ऐसी बंसी बजाई मेरे श्याम ने
ऐसी बंसी बजाई मेरे श्याम ने
सारा ब्रिज धाम देखो मगन हो गया
ऐसी बंसी बजाई...............
बंसी को सुनकर के राधा जी आई
राधा जी आई संग सखियाँ भी आई
नदन बाबा के आँगन शगुन हो गया
बंसो को सुनकर के भोले चले
गणपति चले संग कार्तिक चले
गौरा मैया का मन भी मगन हो गया
बंसी को सुनकर के ब्रह्मा चले
यहाँ ब्रह्मा चले वहां विष्णु चले
मैया लक्ष्मी का मन भी मगन हो गया
बंसी को सुन सारी धरती मगन
धरती मगन और गगन भी मगन
सारी सृष्टि का कण कण मगन हो गया
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

