
पर्वतों का घेरा है
जैसे चांद तारों में ऐसे मेरी मैया जी का डेरा है,
मेरी मैया जी का डेरा है, मेरी मैया जी का डेरा है,
छाई हरियाली है....-2
मैया जी के मंदिर की कैसी शान निराली है,
कैसी शान निराली है, कैसी शान निराली है,
लंम्बी लम्बी कतारे है....-2
मैया जी के दर्शन को सारे हाथ पसारे है,
सारे हाथ पसारे है, सारे हाथ पसारे है,
माँ के चरणों मे रहते है....-2
सारे तारे गिन गिन के जय माता दी कहते है,
जय माता दी कहते है, जय माता दी कहते है,
ऐसी मेरी मईया है....-2
हर लेती दुख लखेया करे सुख की छईयाँ है,
करे सुख की छईयाँ है, करे सुख की छईयाँ है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
